भाजपा कार्यालय पर पुलिस का 24 घंटे पहरा
कुछ समय पहले भाजपा कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय की भी सुरक्षा बढ़ा गई थी। उस धमकी के बाद से अब तक वहां 24 घंटे कमांडो की तैनाती की गई है।
मुल्लांपुर में नहीं होगा ट्रैफिक डायवर्ट
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बावजूद मुल्लांपुर की मुख्य सड़क से रोज की तरह ट्रैफिक चलेगा। इस दौरान लोग कुराली या बद्दी जाने के लिए फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरेंगे। डीएसपी ट्रैफिक महेश कुमार ने बताया कि कोई ट्रैफिक डायवर्ट नहीं किया गया है। प्रत्येक जोन के इंचार्ज को मौके पर फैसला लेने की अनुमति दी गई है। हालांकि मेडिसिटी वाला एरिया रिहायशी नहीं है। ऐसे में दिक्कत की कोई बात नहीं है।
इलाके में स्थित सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद
दौरे के चलते मेडिसिटी के साथ लगते गांव फिरोजपुर समेत कुछ एरिया को एसपीजी ने अपने अधीन ले लिया है। इतना ही नहीं इस इलाके में स्थित सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। इस संबंधी बच्चों व उनके अभिभावकों को बता दिया गया है ताकि लोगों को मुश्किल न उठानी पड़े।