दोबारा 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी ने केजीपी के साथ इसका शिलान्यास किया था और फिर से काम शुरू हो गया। यह 135.6 किमी लंबा एक्सप्रेस वे हैं, जिसमें 8 बड़े फ्लाईओवर, 75 छोटे पुल, चार रेलवे ओवरब्रिज बनाए गए हैं। इस हाईवे के निर्माण के लिए 1863 करोड़ रुपये की लागत आई है। हाईवे का 24 अक्टूबर तक 98.90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
यह एक्सप्रेस वे सोनीपत के कुंडली से शुरू होकर दिल्ली के चक्कर लगाते हुए खरखौदा, बहादुरगढ़, मानेसर, सोहना से होते हुए पलवल में खत्म होता है। इस तरह केएमपी का निर्माण कार्य पूरा होने पर अब इसे आम लोगों को खोलने की तैयारी है। एचएसआईआईडीसी के सीनियर मैनेजर जगभूषण ने बताया कि केएमपी का एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कराया जाएगा, जिसका कार्यक्रम तय हो चुका है। इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी अपने कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे और कार्यक्रम कुंडली टोल प्लाजा पर होगा।
सीएम मनोहर लाल ने किया केएमपी का निरीक्षण
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को केएमपी का निरीक्षण किया। वह जगह-जगह निरीक्षण करते हुए शाम को लगभग छह बजे कुंडली के पास गढ़ी बाला में बनाए गए टोल प्लाजा पर पहुंचे। जहां सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह एक्सप्रेस वे प्रदेश के लोगों के लिए विकास के नए रास्ते खोलेगा। ऐसे में इसको सभी सुविधाओं से युक्त किया जाए। यहां किसी भी जगह कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए और यातायात सुचारू रूप से चलाने की पूरी व्यवस्था की जाए।