फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: पीएम मोदी ने की विनेश फौगाट से बातचीत, कहा- टोक्यो में स्वर्ण जीत रियो का हिसाब करना चुकता

Tue, 13 Jul 2021 11:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पहलवान विनेश फौगाट और उनके परिजनों से बात की। पीएम मोदी ने विनेश फौगाट को टोक्यो ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मां प्रेमलता और ताऊ महाबीर फौगाट का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विनेश फौगाट, उनकी मां प्रेमलता और ताऊ महाबीर फौगाट से संवाद करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलपिंक के लिए क्वालिफाई करने वालीं जिले की एकमात्र महिला पहलवान विनेश फौगाट और उनके परिजनों से मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संवाद किया। विनेश से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि टोक्यो में स्वर्ण पदक जीतकर रियो ओलंपिक का हिसाब चुकता करना है। 

विज्ञापन


मोदी ने ओलंपिक के लिए विनेश फौगाट को शुभकामनाएं दीं जबकि उनकी मां प्रेमलता और ताऊ महाबीर फौगाट का भी हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि रियो ओलंपिक में आप पदक की प्रबल दावेदार थीं लेकिन दुर्भाग्य से बाउट के दौरान मेट पर चोटिल होने की वजह से आपको बाहर होना पड़ा था। इसका हिसाब इस बार टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतकर चुकता करना है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि रियो ओलंपिक में लगी चोट और इसके बाद आईं बाधाओं को पार कर मेट पर मजबूत वापसी की है। वहीं विनेश फौगाट ने पीएम को विश्वास दिलाया कि देश की पदक की उम्मीद पर खरा उतरने का मैं पूरा प्रयास करूंगी और ओलंपिक को लेकर किसी प्रकार का दबाव मेरे ऊपर नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री ने विनेश फौगाट की उपलब्धियों पर मां प्रेमलता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले ओलंपिक की कमी आपकी और देश की बेटी विनेश इस ओलंपिक में जरूर पूरा करेगी।  

महाबीर फौगाट से बोले- किस चक्की का आटा खाते हो आप
विनेश फौगाट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके प्राथमिक कोच एवं ताऊ द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर सिंह फौगाट से भी संवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने महाबीर फौगाट से कहा कि आप किस चक्की का आटा खाते हैं? इस पर महाबीर फौगाट ने कहा कि हम तो अपनी देसी चक्की का ही आटा खाते हैं। इसके बाद महाबीर फौगाट ने सरकार की खेल नीतियों की सराहना भी की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें