फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः रोहतक में आज पीएम मोदी की 'विजय संकल्प' रैली, फूकेंगे विधानसभा चुनाव का बिगुल

Sun, 08 Sep 2019 10:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

  • कांग्रेस के गढ़ में गरजेंगे मोदी, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे निशाना।
  • डेढ़ दशक से है सोनीपत, रोहतक व झज्जर में कांग्रेस का दबदबा।
  • पीएम मोदी 5 प्रोजेक्टों का शिलान्यास और पांच का करेंगे लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर यानि आज रोहतक जिले में 'विजय संकल्प' रैली को संबोधित करेंगे और मंच से हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 का शंखनाद करेंगे। रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, प्रदेश चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा प्रदेश के सभी केंद्रीय मंत्री व विधायक मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


रैली के लिए पंडाल को 40 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में ढाई हजार कुर्सी लगाई गई हैं। रैली में 3 लाख से ज्यादा लोगों के शिरकत करने की संभावना है। क्योंकि प्रदेश के अंदर 19 हजार से ज्यादा बूथ हैं। एक बूथ पर 15 तो कहीं 18 पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। इस हिसाब से 3 लाख से ज्यादा तो पार्टी के पन्ना प्रमुख रैली में शिरकत करेंगे। इसके अलावा प्रदेश की जनता भी पीएम मोदी को सुनने के लिए आएगी। 

पीएम मोदी की विजय संकल्प रैली को इको फ्रेंडली बनाया गया है। इसमें प्लास्टिक की बोतल व गिलास का प्रयोग नहीं होगा। 10 हजार मटकों से लोगों को गत्ते के गिलास से पानी पिलाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी आईएएस अधिकारियों को दी गई है। हेलीपैड से लेकर पार्किंग स्थल व दूसरी व्यवस्थाओं की ड्यूटी अलग-अलग अधिकारियों को दी गई है।

विज्ञापन

इन प्रोजेक्ट का होगा शिलान्यास

 
  • शीतला माता देवी चिकित्सा महाविद्यालय, गुरुग्राम। 
  • एबीडी फरीदाबाद स्मार्ट सिटी में सड़क तंत्र सेंटर।
  • मेगा फूड पार्क, आईएमटी रोहतक।
  • समेकित कमांड एवं नियंत्रण केंद्र, करनाल।
  • पुलिस परिसर, भोंडसी में 576 आवास का निर्माण। 
 

इन प्रोजेक्ट का होगा लोकार्पण 

  • दुल्हेड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास।
  • रोहतक में सस्ते आवास।
  • कन्या महाविद्यालय, बड़ौली व मंकोला (पलवल), पुन्हाना(नूंह), उगलान (हिसार) व कालांवाली (सिरसा)
  • कुरुक्षेत्र के थानेसर, लाडवा, शाहबाद व पिहोवा में केंद्रीकृत नियंत्रित एवं निरीक्षण प्रणाली के साथ-साथ ऊर्जा-क्षम स्ट्रीट लाइट परियोजना।
  • समेकित कमांड एवं नियंत्रण कक्ष, फरीदाबाद।

रैली के सियासी मायने

  •  भाजपा ने लोकसभा चुनाव से दो दिन पहले 10 मई को रोहतक में ही पीएम की रैली करवाई थी। पार्टी सभी 10 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। पार्टी का मानना है कि रोहतक से पीएम मोदी का संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा और 75 पार का लक्ष्य हासिल होगा।

 

  • 2014 में कांग्रेस चाहे प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार गई, लेकिन रोहतक में चार में से दो, सोनीपत में छह में से पांच और झज्जर में चार में से दो सीट जीतने में कामयाब रही थी। भाजपा चाहती है कि शहरी सीटों के साथ-साथ इस बेल्ट की ग्रामीण क्षेत्र की सीट भी जीती जाएं। यहीं कारण है कि पार्टी का लगातार यहीं पर फोकस बनाए हुए है।

 

  • रोहतक प्रदेश की सियासी राजधानी रहा है। यहीं से लोकसभा चुनाव जीतकर ताऊ देवीलाल उप प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे थे। साथ ही महम से जीतकर सीएम तक बने थे। साथ ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक सीट से लगातार चार बार सांसद बने और जिसके बाद 10 साल सीएम रहे। माना जाता है कि रोहतक में होने वाली सियासी घटनाओं व संदेशों का असर पूरे प्रदेश की सियासत पर पड़ता है।
विज्ञापन

स्नाइपर्स, एसपीजी समेत 5 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगी सुरक्षा की कमान 

पीएम मोदी की विजय संकल्प रैली की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने का दावा किया है। पीएम की सुरक्षा को स्नाइपर्स से लेकर एसपीजी और 5 हजार से अधिक जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। डीजीपी की मौजूदगी में फाइनल रिहर्सल शनिवार को की गई। 

डीजीपी ने मातहतों को अलर्ट रहकर ड्यूटी देने के निर्देश दिए। रैली में जाने के लिए 70 चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। जिनमें से दस महिलाओं के लिए हैं। वहीं रोहतक के अलावा मधुबन, भिवानी, सोनीपत, झज्जर के 20 से अधिक आईपीएस, 40 से अधिक डीएसपी की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी के अनुसार इस दौरान हेलीपैड से लेकर पंडाल के अलग-अलग सेक्टर में पुलिस अधिकारियों को तैनात किया है। मधुबन व भोंडसी पुलिस प्रशिक्षण से प्रशिक्षित घुड़सवार फोर्स भी सुरक्षा में तैनात की गई है। 

- 70 चेकिंग प्वाइंट बनाए 

 
  • 20 आईपीएस 40 डीएसपी किए तैनात।
  • 5 हजार पुलिस कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी।
  • 5 पार्किंग स्थल बने ।
  • 50 हजार वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
  • 400 से अधिक सीआईडी के जवान सादी वर्दी में रहेंगे तैनात।
  • मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वायड टीम को मंच के पास डी के बाहर लगाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें