फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीएम मोदी 16 को एम्स के साथ कई और जिलों को भी देंगे सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी के अलावा कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, गुरुग्राम में भी आयोजित होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

रेलवे की पांच प्रोजेक्टों को भी देंगे हरी झंडी
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को देश के 22वें एम्स का रेवाड़ी में शिलान्यास करने आ रहे हैं। इस दौरान वह राज्य की कई अन्य योजनाओं का भी लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मोदी के आगमन को लेकर हरियाणा सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समारोह के बाद पीएम विकसित हरियाणा की एक रैली को संबोधित करेंगे। रैली में एक लाख लोगों को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को पूरे राज्य में लाइव दिखा जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी जिला प्रशासन को सरकार की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को रेवाड़ी से डिजिटल प्रणाली के जरिये कुरुक्षेत्र में गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में गीता थीम पार्क के दो भवनों का लोकार्पण करेंगे। करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा गीता थीम पार्क हरियाणा सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसे लेकर सीएम मनोहर लाल समय-समय पर अधिकारियों के साथ बैठक करते रहे हैं। इसकी पुष्टि विधायक सुभाष सुधा ने की है। इस मौके पर स्थानीय स्तर पर एक कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं, प्रधानमंत्री यमुनानगर के थर्मल प्लांट की 800 मेगावाट की यूनिट का भी ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। करीब 6900 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यूनिट का हाल ही में हरियाणा सरकार ने टेंडर जारी किया है। इसका निर्माण 57 महीने में करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में यहां होने वाले कार्यक्रम में बिजली मंत्री रणजीत चौटाला और शिक्षा एवं पर्यावरण मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी 16 फरवरी को गुरुग्राम में भी मेट्रो की आधारशिला रखेंगे। रेवाड़ी से ही डिजिटल प्रक्रिया के जरिये मेट्रो विस्तार की आधारशिला रखेंगे। इसके लिए सरकार के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने गुरुग्राम जिला प्रशासन को सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। ओल्ड गुरुग्राम के लोगों की यह बहुत बड़ी मांग थी। 2023 में ही हरियाणा सरकार के इस प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार से मंजूरी मिली थी। इस योजना में करीब 5452 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए करीब 28.50 किमी लंबी मेट्रो लाइन डाली जाएगी। इसके अलावा पीएम रेलवे से जुड़ी पांच योजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। इसमें मुख्य रूप से हांसी-महम-रोहतक नई रेलवे लाइन का उद्घाटन भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें