फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीएम मोदी 14 को मेडिकल कॉलेज व रेवाड़ी बाईपास की भी देंगे सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी की रैलियों की तैयारियां तेज, हिसार व यमुनानगर में 45-45 विधानसभा के कार्यकर्ता पहुंचेंगे
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार में राज्य के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन कर यमुनानगर के थर्मल पावर प्लांट में 800 मेगावाट की नई यूनिट का शिलान्यास करेंगे। साथ ही भिवानी में नेकी राम शर्मा मेडिकल कॉलेज और रेवाड़ी में 1069.42 करोड़ रुपये से बनकर तैयार बाईपास का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। वहीं, यमुनानगर के कंप्रेस्ड बायो गैस सीबीजी प्लांट का भी उद्घाटन प्रस्तावित है।
पीएम मोदी के दौरे को लेकर भाजपा ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया, बाबा भीम राव अंबेडकर की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10 बजे हिसार पहुंचेंगे। हिसार से पहली उड़ान भगवान श्रीराम के दर्शनों के लिए अयोध्या के लिए शुरू होगी। उसके बाद पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में 45 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता आएंगे। उसके बाद करीब 12 बजे पीएम यमुनानगर पहुंचेंगे। यहां वे 800 मेगावाट बिजली की नई यूनिट की आधारशिला रखेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया, दोनों रैलियों के लिए हरियाणा भाजपा के सभी सांसद, विधायक व मंत्रियों को आमंत्रण भेजा गया है। वहीं, हिसार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और यमुनानगर में मनोहर लाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम की रैलियों के लिए लगेंगी 3894 बसें

पीएम की हिसार व यमुनानगर की रैलियों के लिए हरियाणा रोडवेज और परिवहन समिति की बसें लगाई गई हैं। हिसार में रोडवेज की 1736 बसें जाएंगी और यमुनानगर में 2158 बसें लगाई गई हैं। इस संबंध में मुख्यालय की ओर से डिपो को बसें अलॉट कर दी गई है। ऐसे में 14 अप्रैल को आम सवारियों को दिक्कत आ सकती है। मुख्यालय की ओर से भेजे गए पत्र के मुताबिक हिसार के कार्यक्रम के लिए हिसार से 454 बसें, जींद से 260, झज्जर से 113, सिरसा से 125, गुरुग्राम से 45, रोहतक से 170, नूंह से 40, फतेहाबाद से 143, चरखी दादरी से 80, रेवाड़ी से 70, भिवानी से 148, महेंद्रगढ़ से 88 बसें मांगी गई हैं। वहीं, यमुनानगर के कार्यक्रम के लिए पंचकूला से 101, अंबाला से 295, यमुनानगर से 525, कुरुक्षेत्र से 380, कैथल से 150, करनाल से 210, पानीपत से 212, सोनीपत से 200, फरीदाबाद से 63 और पलवल से 22 बसें जाएंगी। मुख्यालय ने आदेश दिया कि रैली स्थलों पर अच्छी स्थिति वाली बसों को भेजा जाए ताकि रास्ते में बसों के खराब होने की संभावना काफी कम हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें