फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का पंजाब दौरा: 24 अगस्त को आएंगे मोहाली, होमी भाभा कैंसर अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

Wed, 17 Aug 2022 06:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

 भाभा कैंसर अस्पताल के शुरू होने से छह राज्यों के लोगों को फायदा मिलेगा। पंजाब के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान के मरीजों को यहां कैंसर जैसी घातक बीमारी का विश्वस्तरीय इलाज मिलेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। 24 अगस्त को वह मोहाली के मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उदघाटन करेंगे। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पीएम का यह पहला दौरा है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा नई सरकार के लिए चुनौती रहेगी। चन्नी सरकार में प्रधानमंत्री के फिरोजपुर दौरे में सुरक्षा चूक बड़ा मुद्दा बन गया था।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पहली बार पंजाब आ रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के  कार्यकाल के दौरान उनकी सुरक्षा में चूक हुई थी। सुरक्षा में लापरवाही के कारण पीएम मोदी को एक फ्लाईओवर पर खड़े रहना पड़ा था। इसके बाद वह कई विकास योजनाओं का उद्घाटन अधूरा छोड़ वापस दिल्ली लौट गए थे। इसके बाद इसको लेकर काफी सियासत भी हुई थी। अब नई सरकार के लिए भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा एक चुनौती ही होगी। हालांकि प्रधानमंत्री के मोहाली दौरे को लेकर मुख्य सचिव वीके जंजुआ दौरा कर चुके हैं। साथ ही पंजाब के डीजीपी अभेद्य सुरक्षा योजना की तैयारी में जुटे हैं।

ये मिलेंगी चिकित्सकीय सुविधाएं
होमी भाभा कैंसर अस्पताल में 300 बेड की क्षमता है। इसमें सर्जिकल ओंकोलॉजी, मेडिकल ओंकोलॉजी, रेडिएशन ओंकोलॉजी, प्रिवेंटिव ओंकोलॉजी, एनेस्थिसिया के ओपीडी की शुरुआत की जा चुकी है। इसके अलावा एमआरआई, सीटी, मेमोग्राफी, डिजिटल रेडियोग्राफी, जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन


छह राज्यों को मिलेगा फायदा
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस अस्पताल के शुरू होने से छह राज्यों के लोगों को फायदा मिलेगा। पंजाब के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान के मरीजों को यहां कैंसर जैसी घातक बीमारी का विश्वस्तरीय इलाज मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें