फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के दाव को पीएम ने बताया उत्सव, पढ़िए बिना नाम लिए कैसे बोला हमला?

Sat, 28 Jan 2017 04:42 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सिद्धू का नाम लिए बिना पीएम का हमला
विज्ञापन
पंजाब में आज सुपर चुनावी फ्राइडे देखने को मिला। पीएम मोदी कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे और उसे डूब चुकी नाव करार दिया, साथ ही सिद्धू को भी निशाने पर लिया। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों के लिए चुनाव आते ही दल बदलना एक उत्सव-सा बन जाता है, और वो अपने फायदे के लिए पाले बदल लेते हैं। 
विज्ञापन


ऐसे लोगों को जनता के सुख-दुख से कोई लेना-देना नहीं है। मोदी ने कहा कि आज पंजाब जहां खड़ा है, वह बादल की मेहनत का परिणाम है। इसे आगे भी बादल ही पहुंचाएंगे। बादल साहब को देखिए, न दिल बदला और न दल बदला। बल्कि खुद को पंजाब को समर्पित कर दिया। मैं बादल साहब की सराहना करता हूं। वे दिल दिमाग से किसानों के लिए समर्पित हैं। पंजाब के विकास के लिए सोचते हैं, कुछ कर गुजरने की सोच रखते हैं।

 

कांग्रेस डूब चुकी नाव के बराबर है

कांग्रेस डूब चुकी नाव के बराबर है
मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद को बचाने के लिए गंदी राजनीति कर रही है। जो नाम डूब चुकी है और जिस नाव में कुछ बचा नहीं, क्या पंजाब के लोग ऐसी नाव में सवार होना चाहेंगे। नहीं, ऐसी नाव पंजाब को पार नहीं लगा सकती। कांग्रेस का कोई धर्म ईमान नहीं है। वह सत्ता के ​लिए किसी से भी हाथ मिला लेती है। कांग्रेस अब बीती बात हो चुकी है, उसके बस का कुछ नहीं रहा।

पंजाब के नौजवानों को बदनाम किया जा रहा
पंजाब की धरती देने वालों की धरती है। जब जब देश को जरूरत पड़ी, पंजाब बराबर खड़ा रहा। पंजाब का गेंहू देश भर में मशहूर है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए पंजाब की आन बान शान पर दाग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पंजाब के युवकों को बदनाम किया जा रहा है। उनके लिए ऐसे-ऐसे शब्द प्रयोग किए जा रहे, जो सुने नहीं जाते। देश दुनिया में पंजाब के नौजवानों की छवि खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी सत्ता के बिना छटपटा रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जालंधर रैली - फोटो : अमर उजाला
युवाओं के नाम पर गंदी राजनीति
मोदी ने कहा कि ऐसे लोगों को वो सजा दीजिए कि कोई पंजाब की तरफ उंगली उठाने की हिम्मत न करे। हिन्दुस्तान ने आतंकवाद का दौर देखा है, लेकिन आज तक किसी ने पंजाब पर उंगली नहीं उठाई। युवाओं के नाम पर गंदी राजनीति करने वाले पाप कर रहे हैं और यह पाप करने वालों को सबक सिखाने के लिए ही चुनाव हो रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी सत्ता के बिना छटपटा रही है
मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता के बिना छटपटा रही है, ठीक वैसे जैसे पानी के बिना मछली तड़पती है। कांग्रेस पंजाब का माहौल खराब रही है, लेकिन पंजाब की जनता बहुत समझदार है और इसलिए वह इस बार भी बादल को ही मुख्यमंत्री देखना चाहती है। मुझे विश्वास है कि भाजपा अकाली इस बार भी चुनाव जीतेंगे और जनता इस जीत में भागीदार बनेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें