चाकुओं से गोदकर प्लंबर देशराज की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी महेश और अजय का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।
मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने सुनवाई करते हुए महेश और अजय को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
डड्डूमाजरा से धनास जाने वाली सड़क के किनारे जंगल में शनिवार को प्लंबर देशराज का शव पड़ा मिला था। शव पर गर्दन पर 20 और पेट पर 19 वार किए गए थे।
सेक्टर-11 थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर धनास के अजय और महेश को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बताया कि पकड़े गए आरोपी मृतक देशराज की पत्नी पर गलत नजर रखे थे।
पुलिस ने अजय और महेश की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए थे।