फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा बोले, सीबीआई की कार्रवाई सिर्फ राजनीतिक प्रतिशोध

Mon, 23 May 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
विज्ञापन
हुड्डा शनिवार को डी-पार्क स्थित अपने आवास पर पहुंचे थे
विज्ञापन
प्लाट आवंटन मामले में सीबीआई की कार्रवाई और एफआईआर दर्ज किए जाने के मसले पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक प्रतिशोध है। उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया। भाजपा सरकार पूरी तरह से बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार को डी-पार्क स्थित अपने आवास पर पहुंचे थे। इस बीच पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह समिति की रिपोर्ट को जल्द से जल्द सार्वजनिक किया जाना चाहिए। इससे जनता को वास्तविकता का पता चलेगा कि कौन-कौन दोषी हैं। रिपोर्ट को सार्वजनिक किए बिना अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई ठीक नहीं है। पूर्व सीएम ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के मामले में की जा रही गिरफ्तारी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार झूठे मुकदमे दर्ज कर निर्दोषों को फंसा रही है।

प्रकाश सिंह की रिपोर्ट में साफ हो चुका है कि सरकार के चार अहम विभाग हिंसा रोकने में नाकाम रहे हैं। इस मामले में विभागों के मुखिया के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि सीआईडी, पुलिस, प्रशासन व विजिलेंस चारों महकमों के मुखिया पर भी इस मामले पर कार्रवाई बनती है।
विज्ञापन


वहीं, करनाल के भाजपा सांसद अश्वनी चोपड़ा के बयान पर हुड्डा ने कहा कि यह तो पहले से ही साफ हो चुका है कि दंगों के षड्यंत्र के पीछे भाजपा है। धीरे-धीरे अब दंगों की परतें खुलने लगी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली व पानी को लेकर हाहाकार मचा है, सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है।

इससे साफ पता चलता है कि भाजपा सरकार पूरी तरह से अनुभवहीन है। प्रदेश में खाली हो रही दो राज्यसभा की सीटों के संबंध में हुड्डा ने कहा कि भाजपा और इनेलो में साठगांठ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो विपक्ष की भूमिका निभाने की बजाए भाजपा की सहयोगी पार्टी बना हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें