कोच ने बताया कि खेल को हरियाणा में सिर्फ 15 से 20 हजार बच्चे खेलते हैं। इनमें 4 से लेकर 18 साल तक की उम्र के बच्चे हैं। सरकार ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान भी बनवाए हैं। मंत्री ने उन्हें किसी और खेल में महारथ हासिल करने को कहा है, लेकिन मांग है इसे दोबारा खेल पॉलिसी में शामिल किया जाए।
अब कैसे चुन सकते हैं दूसरा खेल
पंचकूला से आए कोच ने बताया कि पिछले 24 साल से हमारे बच्चे यह खेल खेल रहे हैं। अब कैसे अन्य खेल को चुन सकते हैं। हमारे कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां भी मिली हैं और चार सरकारी स्केटिंग कोच भी विभिन्न जिलों में लगाए गए हैं। हमारे दो खिलाड़ियों नमन पारेख और अनूप यामा को सरकार ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया हुआ है। सरकार हर साल नकद इनाम भी देती है। ऊपर से मंत्री हमें मिलने का समय नहीं दे रहे हैं और कहते हैं इस खेल के अलावा किसी और खेल को चुन लो।
24 साल की उम्र में दूसरा खेल कैसे चुन सकती हूं : हरप्रीत
खिलाड़ी हरप्रीत कौर ने कहा कि रोलर स्केटिंग में एशियन गेम्स में स्वर्ण व ब्रांज पदक जीत चुकी हूं। वर्ष 2017 में भीम अवार्ड जीत चुकी हूं। पांच साल से नौकरी के लिए अप्लाई किया हुआ था, लेकिन अब उसे रिजेक्ट कर दिया गया है। अब मैं बेरोजगार हूं। 24 साल की उम्र में दूसरा खेल कैसे चुन सकती हूं।
इस बारे में वे खेल निदेशक से बात करेंगे, जो भी होगा वो करेंगे। - अनिल विज, खेल मंत्री
खिलाड़ियों ने कोई विरोध या घेराव नहीं किया। उन्हें खेल मंत्री से मिलवा दिया गया। - अनिल कुमार, डीएसपी