सिटी ब्यूटीफुल के युवा खिलाड़ी इन दिनों हाई एल्टीट्यूड कैंप में अपनी प्रतिभा निखारने में लगे हुए हैं। यह कैंप शिमला से 52 किलोमीटर दूर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) सेंटर शिलारू में लगाया जा रहा हैं। समुद्र तल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस हाई एल्टीट्यूड कैंप का आयोजन चंडीगढ़ स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से किया जा रहा है। इसमें सेक्टर-42 स्थित क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल अकादमी के प्लेयर्स शिरकत कर रहे हैं।
पहले बैच में फुटबॉल और क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी एक साथ 18 से 28 जून तक रहे। इनमें फुटबॉल के48 खिलाड़ी और 24 क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया। अब ताजा कड़ी में बुधवार को हॉकी अकादमी के खिलाड़ी शिलारू में लगने वाले कैंप में हिस्सा लेने के लिए निकल पड़े। शिलारू में यह कैंप 28 जून से 8 जुलाई तक लगेगा। इसमें कुल 43 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 21 लड़के और 22 लड़कियां हैं।
मानसिक और शारीरिक रूप से फिट
यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से हॉकी, क्रिकेट,फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों को गार्मियों में मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर साल इस तरह का कैंप लगाया जाता है। पिछले साल शिलारू में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपने खिलाड़ियों के लिए विभिन्न कैंपों को लगाया गया था, जिस वजह से यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट वहां पर हाई एल्टीट्यूड कैंप नहीं लग पाया था।
हाई एल्टीट्यूड कैंप का मतलब खिलाड़ियों के मनोबल को ऊंचाइयों तक लेकर जाना। जहां पर लेटेस्ट तकनीकों और मल्टी सुपर मशीनों पर वर्क आउट करने केबाद खिलाड़ी मानसिक रू प से और भी अधिक मजबूत हो जाता है। इसका फायदा उसे आगामी टूर्नामेंट और चैंपियनशिप में मिलता हैं।
यहां मिलती हैं सुपर सुविधाएं
शिलारू स्थित साई के केंद्र में खिलाड़ियों केलिए सुपर सुविधाओं की व्यवस्था है। यहां पर इंडोर गेम्स की सुविधाएं भी हैं। इनमें वालीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और मल्टी स्पेशियलिटी जिम शामिल हैं। वहीं, एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल के लिए बेहरतीन स्टेडियम और हॅाकी केलिए फास्ट ग्रीन टर्फ शामिल हैं।