नियर नेशनल चैंपियनशिप एंड फेडरेशन कप (पारंपरिक नाव रेस, कैनो पोलो और कैनो मैराथन) के दूसरे दिन सुखना लेक पर कैनो मैराथन सैलानियों के लिए सबसे आकर्षण का केंद्र रही। मैराथन का नाम आते ही लोगों के जेहन में सड़क पर दौड़ते हुए लोग आ जाते हैं लेकिन यह मैराथन इसलिए खास रही क्योंकि यह सड़क की बजाय पानी में आयोजित हुई।
चंडीगढ़ में पहली बार सीनियर नेशनल चैंपियनशिप एंड फेडरेशन कप में कैनो मैराथन का आनंद दर्शकों ने लिया।इसके तहत पानी में 15 किलोमीटर की रेस हुई। इनमें महिला और पुरुष दोनों टीमों ने हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि इस मैराथन के लिए कुछ एरिया में गोल चक्कर लगाते हुए टीमों ने मैराथन को पूरा किया।
वीरवार को लेक पर ड्रैगन बोट के आखिरी राउंड के लिए मुकाबले खेले गए। इनमें मिश्रित (200 मीटर) रेस में पहला स्थान हरियाणा (58.56 सेकेंड), दूसरा स्थान मणिपुर (59.90 सेकेंड), तीसरा चंडीगढ़ (1.00.02 सेकेंड) को मिला। वहीं, महिला वर्ग की (200 मीटर) रेस में पहला स्थान मध्य प्रदेश (1.03.72 सेकेंड), दूसरा स्थान एसएसबी (1.05.75 सेकेंड), तीसरा स्थान मणिपुर (1.05.99 सेकेडं) ने हासिल किया। वहीं, पुरुषों की (200 मीटर) रेस में पहला स्थान जम्मू-कश्मीर (59.32 सेकेंड), दूसरा स्थान एसएसबी (1.00.64 सेकेंड), तीसरा स्थान हरियाणा (1.01.16 सेकेंड) ने हासिल किया।
महिला मैराथन (15 किमी) : (के -1) रेस में पहला स्थान मध्य प्रदेश (47.28.97), दूसरा स्थान एसएसबी (48.39.06) ने जबकि चंडीगढ़ (48.5 9.75) की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं (के -2) इवेंट में पहला मध्य प्रदेश (46.42.28) ने, दूसरा स्थान चंडीगढ़ (47.00.83) की टीम ने जबकि तीसरा स्थान मणिपुर (48.56.03) की टीम ने हासिल किया। इसके अलावा (सी -1) रेस इवेंट में एसएसबी (1.01.36) पहले स्थान पर, चंडीगढ़ (1.12. 06) दूसरे स्थान पर और दिल्ली (1.1 9 .15) तीसरे स्थान पर रहा। पुरुष वर्ग के (के -2) रेस में पंजाब (1.02.51) पहले, भारतीय नौसेना (1.03.14) दूसरे, पश्चिम बंगाल (1.03.14) तीसरे स्थान पर रहा।