फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विस चुनावः मजीठा में इस बार कैश, कास्ट और क्रेडिट का खेल

Thu, 02 Feb 2017 03:09 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, मजीठा(पंजाब)
विज्ञापन
अमृतसर में बिक्रम सिंह मजीठिया का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार मजीठा कैश कास्ट और क्रेडिट की जद में है। नोटबंदी के कारण कैश के लिए हलके में लगी लंबी लाइनें अभी भी वैसी ही हैं। मैदान में आम आदमी पार्टी के कूद जाने के कारण दलित मतों पर प्रत्येक राजनीतिक दल की नजर है। ऐसे में पिछले दस साल में किए गए विकास कार्यों का क्रेडिट लेकर विक्रम सिंह मजीठिया चुनावी मैदान में कूद गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को हलके के गांव बग्गा में मजीठिया ने जनसभा कर दलित सहित अन्य मतदाताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर उनसे मतदान की अपील की। हालांकि विपक्ष इस विधानसभा चुनाव में मजीठिया के बहाने बादलों को घेरने की तैयारी में है। विधानसभा क्षेत्र में नशा और भ्रष्टाचार विपक्षी दलों ने मुद्दा बनाया है। नशे को आधार बनाकर प्रचार पर जोर दिया जा रहा है। कांग्रेस के लाली मजीठिया को हलके में हमदर्दी का सहारा है।

पिछले करीब तीन चुनाव यहां से हार चुके लाली मजीठिया इस बार भी मैदान में है। तीन बार हारने के कारण इलाके की जनता की हमदर्दी उनके साथ है। यह हमदर्दी मतदान के दिन तक कितनी कायम रहेगी यह चुनाव नतीजों के बाद साफ होगा। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हिम्मत सिंह शेरगिल के लिए पार्टी ने प्लानिंग के तहत प्रचार किया है। सीट महत्वपूर्ण होने के कारण आप यहां कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

केजरीवाल ने लगाया जोर

आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
आप कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने एक ही दिन में मजीठा में पांच रैलियां कर डाली हैं। हलके में रोड शो भी हो चुका है। पार्टी ने डोर-टू-डोर प्रचार पूरा कर लिया है। अब रात के समय 100 से 150 लोगों का जत्था जागो निकालकर मतदाताओं को जागरूक कर रहा है।

लाली मजीठिया
लाली मजीठिया ने यहां दिन-रात एक कर दिया है। इस बार वे अपने चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। हालांकि पिछली बार मजीठिया से हारने का मार्जिन बहुत ज्यादा था, लेकिन इस बार उनके कार्यकर्ता डोर टू डोर कैम्पेन कर भ्रष्टाचार और नोटबंदी जैसे मुद्दों को जनता से रूबरू करवा रहे हैं।

विक्रम सिंह मजीठिया
विक्रम मजीठिया के राजनीतिक सलाहकार नशे के प्रचार को राजनैतिक द्वेष करार देते हैं। उनका कहना है कि हम लोगों के बीच आर ओ प्लांट, स्कूल, सड़कें, बस स्टैंड और स्ट्रीट लाइट जैसे विकास के मुद्दे लेकर जा रहे हैं। हलके में 194 गांव हैं और दो बड़े कस्बे हैं मजीठा और चमुंडा। मजीठिया लगभग अपना पूरा हलका कवर कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें