पंजाब कला भवन-16 में रविवार शाम ओपन एयर थिएटर में नाटक उपरली मंजिल का मंचन किया।
करतार सिंह दुग्गल द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन आशीष शर्मा ने किया। अपने पिछले नाटकों की तरह यह नाटक भी आशीष वर्मा ने एक सिचुएशन पर आकर दर्शकों पर छोड़ दिया। इस सोलो प्ले में विकी बाबा ने अभिनय किया।