फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल भवन में नाटकों का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल भवन में आयोजित किए जाने वाले एक माह के थियेटर फेस्ट की तैयारी अब पूरी हो चुकी है। टीएफटी द्वारा इसी क्रम में यहां होने वाले नाटकों की पूरी लिस्ट जारी की है। इस थियेटर फेस्ट के दौरान नाटकों के साथ वर्कशॉप और कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। यह नाटक बाल भवन सेक्टर-23 में रोजाना शाम साढ़े छह बजे से आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसका आगाज 29 जनवरी को थिएटर फार थियेटर द्वारा सुदेश शर्मा के डायरेक्ट किए गए नाटक ‘कल तारण गुरु नानक आया’ के मंचन से होगा। 30 जनवरी को सात्विक आर्ट सोसायटी के सरवर अली और अमित सनौरिया द्वारा डायरेक्ट नाटक ‘कांट प्ले वांट’ प्ले का मंचन होगा। 31 जनवरी को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 1 फरवरी को लूना नाटक, 2 को श्री राम बिजोय का मंचन, 3 को नाटक ‘आला अफसर’, 4 को प्यार की एक्सट्रा क्लास नाटक का मंचन किया जाएगा। 5 फरवरी को अतुल यादवंशी के निर्देशित नाटक ‘बूढ़ी काकी’, 6 को रमन मित्तल का डायरेक्टर किया गया ‘मुखौटा नामचा’, 7 को दो शॉर्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग, 8 को जसप्रीत सिंह का डायरेक्टर किया नाटक ‘खामोश अदालत जारी है’ का मंचन होगा। 9 को बलवंत ठाकुर का लिखा नाटक ‘महाभोज’, 10 को कीर्ति किरपाल का डायरेक्ट किया गया ‘पूरन’ नाटक, 11 को संजय उपाध्याय के निर्देशित नीलकंठ निराला और 12 को परविंदर का निर्देशित नाटक ‘थोड़ा-थोड़ा गांधी’ नाटक का मंचन होगा।
13 को मनोज शर्मा का लिखा नाटक ‘मार पराजय’, 14 कोे अभिनव ग्रोवर का निर्देशित नाटक ‘तुगलक’, 15 को बनिंदर जीत सिंह का निर्देशित नाटक ‘हुंण मैं सेट हां’, 16 को अभिषेक भारती और आदित्य भारती के निर्देशित ‘उरुभंगम’ नाटक का मंचन किया जाएगा। 17 को म्यूजिकल कंसर्ट, 18 को ‘लम्हो की मुलाकात’ कार्यक्रम, 19 को साजिदा का लिखा नाटक ‘पाश्मीना’, 20 को जितेन सिंह का डायरेक्ट डांस ड्रामा गांधारी, 21 को अमृता प्रीतम पर आधारित अग्ग की एक बात है कार्यक्रम, 22 फरवरी को डाक्यूमेंट्री फिल्म की स्क्रीनिंग और अवार्ड समारोह का आयोजन किया जाएगा। 23 को नौग्रा का तामशा का मंचन, 24 को अरविंद सिंह का निर्देशित सीधियां नाटक, 25 को कहानियों का मंचन, 26 को सुदेश शर्मा का निर्देशित नाटक कोर्ट मार्शल और 27 फरवरी को कल तारण गुरुनानक आया का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें