फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीए का रिजल्ट जारी, 1017 विद्यार्थी पास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से तेजी से रिजल्ट जारी किए जा रहे हैं। इस साल रिजल्ट समय से पहले दिए गए हैं। शुक्रवार को बीबीए पांचवे सेमेस्टर का रिजल्ट जारी हुआ। 1017 विद्यार्थी पास हुए हैं। दिसंबर में पांचवें सेमेस्टर के एग्जाम हुए थे। बीबीए की इस परीक्षा में 1119 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 90.88 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पांच प्रतिशत पिछले साल की तुलना में बेहतर बताया जा रहा है। समय से पहले रिजल्ट मिलने पर विद्यार्थी खुश हैं। मालूम हो कि बीसीए का रिजल्ट महज सात दिन में जारी करके परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने रिकॉर्ड बनाया था। विभाग का दावा है कि अन्य रिजल्ट भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। समय से पहले विद्यार्थियों केा रिजल्ट देने की कोशिश की जा रही है, काफी हद तक सफलता भी मिल रही है। पिछले साल भी इसी तरह रिजल्ट जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें