फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवान चढ़ता है ‘दूसरा आदमी, दूसरी औरत’ का प्रेम

Sun, 27 Apr 2014 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवें नेशनल थिएटर फेस्टिवल के दूसरे दिन सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में नाटक ‘दूसरा आदमी, दूसरी औरत’ का मंचन किया गया। इसमें बंधनों से आजाद प्रेम को दिखाया गया।
विज्ञापन


रवि मोहन निर्देशित इस नाटक को देखने के लिए ट्राइसिटी के काफी लोग पहुंचे। यह फेस्टिवल रास कला मंच और संगीत नाटक कला अकादमी चंडीगढ़ के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।

नाटक की कहानी दो किरदारों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। ये हैं पूजा दास और संभव सिंह। पूजा मुंबई में एक एड एजेंसी में नौकरी करती है। संभव उसी एजेंसी का मालिक है। दोनों की मुलाकातें प्यार का रूप ले लेती है।
विज्ञापन


पूजा हालांकि अपने पति को छोड़ कर आई है और संभव का अपना परिवार है लेकिन वह पूजा की तरफ खिंचा चला जाता है। दोनों का प्यार परवान चढ़ता है। संभव पूजा को कहता है कि उनके रिश्ते का पता उसकी पत्नी को न चले। नाटक के अंत में दोनों शादी किए बगैर एक-दूसरे के साथ हमेशा इसी तरह रहने का वादा करते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें