फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक ‘गगन में थाल’ से बलवंत गार्गी को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Sun, 12 Jun 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब कला भवन में नाटक का मंचन - फोटो : अमर उजाला फाइल
विज्ञापन
पंजाब कला परिषद की ओर से तीन दिन तक बलवंत गार्गी का लिखित और महेंद्र व श्वेता द्वारा निर्देशित नाटक ‘गगन में थाल’ नाटक का मंचन 12 से 15 जून तक किया जा रहा है।पंजाब कला परिषद की चेयरमैन बीबी हरजिंदर कौर ने बताया कि इस नाटक का मंचन तीन दिन तक लगातार होगा। शनिवार को पंजाब कला भवन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीबी हरजिंदर कौर के अलावा सुदेश शर्मा और नाटक के निदेशक महेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीयू में किया था मंचन
महेंद्र ने बताया कि इससे पहले उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी में गगन में थाल नाटक का मंचन किया था। जिसने सभी के दिल में गहरी छाप छोड़ी। क्योंकि यह नाटक अपने आप में अद्भुत है। जिसे कोई भी बार-बार देखना चाहेगा। नाटक देखने से लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इसमें करीब तीस कलाकार होंगे। नाटक के बारे में महेंद्र ने बताया की यह नाटक श्री गुरु नानक देव पर आधारित होगा। इसमें उनको किरदार के रूप में दिखाया तो नहीं जाएगा लेकिन संवादों के जरिये उनके जीवन के मुख्य अंश को दिखाया जाएगा। यह नाटक पंजाबी और उर्दू भाषा में होगा।

नाटक से गार्गी को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं
निर्देशक महेंद्र ने बताया कि नाटक को तीन दिन तक करने का फैसला इस लिए लिया गया, क्योंकि वह नाटक के माध्यम से बलवंत गार्गी को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं।
विज्ञापन

नाटक बलवंत गार्गी को समर्पित किया गया है। वैसे भी कला परिषद की तरफ  से इस साल बलवंत गार्गी के नाम पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुदेश शर्मा ने बताया की इस नाटक से कला परिषद प्रोडक्शन शुरू करने जा रहा है। यह पहला नाटक होगा, जिसका प्रोडक्शन पंजाब कला परिषद द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें