फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: खर्चों में यह कैसी कटौती, 74 हजार के फूलों से महकेगा साहब का बंगला

Sun, 19 Jul 2020 10:59 AM IST
ajay kumar रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से चंडीगढ़ प्रशासन को करोड़ों का नुकसान हुआ है। इसे लेकर प्रशासन ने विभागों को खर्चों में कटौती करने के आदेश दिए हैं। उधर, प्रशासन के कामों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह कटौती सिर्फ लोगों के काम में की जा रही है, क्योंकि अधिकारियों पर होने वाले खर्चे पहले की तरह की जारी हैं। खर्चों में कटौती की बात करने वाला प्रशासन एक आईएएस अधिकारी के घर में 74 हजार के फूल-पौधे लगवाने जा रहा है।

विज्ञापन


यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से सेक्टर-7 के मकान नंबर-58 में लैंडस्केपिंग वर्ग के लिए 74,194 का टेंडर जारी किया गया है। यह घर चंडीगढ़ प्रशासन के एक आईएएस अधिकारी का है, जोकि सेक्रेटरी रैंक के हैं। उन्हें मार्च के महीने में यह घर अलॉट हुआ है, जिसके बाद अब जाकर घर में फूल-पौधे लगाने का काम किया जाना है। यह टेंडर 13 जुलाई को लगाया गया है, जिसकी बिड 20 जुलाई को खोली जाएगी। 

यह टेंडर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हॉर्टिकल्चर डिवीजन नंबर-2 के एक्सईएन प्रवेश कुमार शर्मा की तरफ से लगाया गया है। इस काम की कुल कीमत 74,194 रुपये लगाई गई है। प्रशासन की वेबसाइट पर अपलोड की गई जानकारी के अनुसार पहले इस काम की कीमत 81,944 लगाई गई थी, जिसे बाद में कम कर दिया गया। टेंडर के अनुसार घर में कई तरह के पौधे व फूल लगाने हैं।
विज्ञापन


सिर्फ टैक्स कलेक्शन में प्रशासन को हुआ है 342 करोड़ का नुकसान
प्रशासन ने सभी विभागों को खर्चे कंट्रोल करने की सलाह देते हुए जारी गाइडलाइन में तीन महीने के लिए खर्चों में कटौती की बात कही है। प्रशासन ने विभागों के खर्चों में जुलाई में 8 प्रतिशत, अगस्त में 6 प्रतिशत व और सितंबर में 8 प्रतिशत कट लगाया है। लॉकडाउन में सिर्फ टैक्स कलेक्शन से ही प्रशासन को 342 करोड़ का नुकसान हुआ है, इसलिए कुछ दिन पहले नए वाहनों की खरीद व एलटीए पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा सभी आउटसोर्स कर्मचारियों का डीसी रेट फ्रीज करने, रिक्रूटमेंट को डेफर करने व इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को मौजूदा प्रोजेक्ट पर ही फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें