आजकल के बच्चे पिज्जा बहुत शौक से खाते हैं। अगर किसी वक्त उनसे पूछा जाए कि क्या खाना है तो वे पिज्जा ही बोलेंगे। ऐसे में पिज्जा बाहर से मंगाने की बजाय आप घर पर ही इसे बना सकती हैं।
ऐसा करने के दो फायदे होंगे, एक तो आप जब बच्चा चाहे उसकी पसंद पूरी कर सकेंगे। दूसरे साफ-सफाई का भी ध्यान रहेगा। खुद बनाएंगी तो इसे आप बच्चे के टिफिन में स्कूल के लिए भी दे सकती हैं। तो आइए जानते हैं कैसे बनता है पिज्जा सैंडविच।
आवश्यक सामग्री -
पिज्जा बेस - 2
टमाटर - 2 - 3 छोटे छोटे टुकड़ों में कटे हुये
शिमला मिर्च - 1 छोटे छोटे टुकड़े में कटी हुई
पनीर - 100 ग्रम (छोटे छोटे टुकड़ों में कटा हुआ आधा कप)
हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
फ्रेन्च बीन्स - 6-7 छोटी छोटी कटी हुई
काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
हरी मिर्च - 1 -2 बारीक कटी हुई
ओलिव ओइल - 1 टेबल स्पून
विधि -
सबसे पहले सेन्डविच के लिये फिलिंग तैयार करते हैं।इसके लिए पैन गरम कीजिये और इसमें टमाटर डाल कर रस खत्म होने तक पका लीजिये।अब टमाटर में शिमला मिर्च और बीन्स डालकर 1 मिनिट पकाइए, ताकि सब्जियां थोड़ी सी क्रन्ची हो जाएं।अब नमक,काली मिर्च,हरी मिर्च, आलिव ऑयल और पनीर भी डाल दीजिए। सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए।हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिए।अब सेन्डविच के लिये फिलिंग तैयार है।अब सेन्डविच मेकर गरम होने के लिए रखिए। पिज्जा को 2 भागों में काट लीजिए। एक भाग पर फिलिंग रखिए और दूसरा भाग सेन्डविच के ऊपर रखकर, सेन्डविच को बेक करने के लिए रख दीजिए।2-3 मिनिट में सेन्डविच बेक हो जाएगा। इसी तरह दूसरे सेन्डविच बनाकर तैयार कर लीजिए।पिज्जा बेस की जगह कुलचा ब्रेड का प्रयोग भी आप कर सकती हैं।