फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंक मैराथन में 35 हजार महिलाओं ने दिखाया दमखम, सीएम मनोहर लाल ने भी की शिरकत

Sat, 09 Mar 2019 12:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
पानीपत में आयोजित पिंकाथन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पानीपत के सेक्टर 13-17 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पिंक मैराथन कराई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की। मैराथन में 35 हजार से भी ज्यादा महिलाओं ने एक साथ दौड़ लगाई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ये मैराथन वीर शहीदों के नाम समर्पित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरे देश में शायद ये अपनी तरह का पहला मौका है जब इस प्रकार की मैराथन महिलाओं के लिए की गई है।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तीकरण और महिला उत्थान के नाते बहुत से कार्यक्रम किए हैं लेकिन इस तरह का मौका पहली बार आया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2015 में पानीपत की धरा से ही बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की थी। अभियान की शुरूआत में हरियाणा का लिंगानुपात 850 से भी कम था जो कि वर्तमान समय में लिंगानुपात 914 पर है। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में 33 प्रतिशत से अधिक 42 प्रतिशत तक महिलाएं जनप्रतिनिधि के तौर पर शामिल हैं। यह देश की सबसे अनूठी 11वीं मैराथन है जिसमें करीब 35 हजार से अधिक महिलाओं ने सामूहिक रूप से भाग लिया है। 

मैराथन की समाप्ति पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने हम होंगे कामयाब, मन में है विश्वास गीत गाकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से विजेताओं के नामों की भी घोषणा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें