फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, तापमान नार्मल से एक डिग्री नीचे आया

Tue, 11 Oct 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गुलाबी ठंड ने दी दस्तक - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दशहरा खत्म होते ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई दिनों बाद मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। दिन का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सोमवार के मुकाबले करीब आधा डिग्री कम था।
विज्ञापन


इसी तरह से रात के तापमान में भी डेढ़ डिग्री की गिरावट आई है। सोमवार रात 19 डिग्री सेल्सियस तापमान था, जबकि इससे एक रात पहले यानि रविवार रात का तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस था। कुल मिलाकर दिन व रात के तापमान में डेढ़ डिग्री तक की नरमी दर्ज की गई है, जो इस बात के संकेत हैं कि चंडीगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक हो गई है। मंगलवार को कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हुई है।

पहाड़ी इलाकों से निकलने वाली ठंडी हवाएं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहुंचने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में पहाड़ी इलाकों में तापमान और नीचे आएगा। इसका असर चंडीगढ़ में भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार अच्छी पड़ सकती है ठंड

गुलाबी ठंड ने दी दस्तक - फोटो : File Photo
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पिछले साल अलनीनो का असर था। इस वजह से सर्दी का असर कम था। पिछले साल दिन का तापमान नार्मल से मात्र चार से पांच डिग्री बमुश्किल से नीचे गया। सर्दी की अवधि भी काफी कम थी। केवल जनवरी के महीने में ही मात्र 10-15 दिन की सर्दी पड़ी थी। इस बार अच्छी सर्दी पड़ने के संकेत हैं। अच्छा-खासा कोहरा पड़ने की भी संभावना जताई जा रही है। 

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन आसमान साफ रहेगा। दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री के आसपास रह सकता है, जबकि रात के तापमान में गिरावट एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौजूदा समय में रात का तापमान 19 डिग्री रिकार्ड किया जा रहा है। इसमें एक से दो डिग्री की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें