फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर होंगी पिंजौर क्षेत्र की जानकारियां

Thu, 06 Feb 2014 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर-निगम पिंजौर क्षेत्र की कालोनियों, गलियों, पार्क, सरकारी संस्थानों नगर निगम पिंजौर क्षेत्र से संबंधित हर तरह की जानकारी बहुत जल्द इंटरनेट पर उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


नगर-निगम पिंजौर जोन के एमई गोपाल कलावत ने बताया कि दिल्ली की कंपनी ‘मैप माई इंडिया’ द्वारा  पिंजौर नगर निगम के सरकारी संस्थान, निजी संस्थान, पार्क, पोस्ट ऑफिस आदि अन्य जानकारियों के लिए ‘डिजिटल सजरा मैप’ तैयार करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है।

डिजिटल सजरा मैप बनने से सारी जानकारियां ऑनलाइन कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि कहां अस्पताल, टावर, प्राचीन बाबड़ी, मंदिर, मस्जिद हैं सर्वे से सारी तस्वीर सामने होगी। उसे इंटरनेट पर भी देखा जा सकेगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत वार्ड नंबर 3, 4, 5 में सर्वे शुरू हो चुका है, जिसे करीब 2 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें