अमृतसर के एसएल भुवन स्कूल में मॉडल चुनाव सेंटर पर गोलगप्पे खाते वोटर।
- फोटो : संवाद
वहीं अमृतसर में एसएल भुवन स्कूल में मॉडल चुनाव सेंटर पर वोटिंग के साथ-साथ लोगों ने खाने पीने का आनंद लिया। लोगों को यहां गोलगप्पे, कोल्ड ड्रिंक सर्व की गई। वहीं महिलाओं को नेल आर्ट की भी सुविधा दी गई।
बरनाला में फर्स्ट वोटर को पिंक बूथ पर पिंक गुलाब और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। फिरोजपुर में आर्मी के जवानों ने लाइन में लगकर वोट डाला।
दड़वा में बने वोटिंग बूथ के बाहर गर्मी से राहत पाने के लिए सड़क पर पानी का छिड़काव किया गया।