फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: चुनाव के दौरान पाकिस्तान से सटे पंजाब में BSF ने 60 ड्रोन मार गिराए, इनमें से दो चीनी ड्रोन भी

Fri, 31 May 2024 09:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

बीएसएफ ने पंजाब के तरन तारन जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से ड्रग्स (मेथमफेटामाइन) के साथ दो चीन निर्मित ड्रोन बरामद किए हैं। यह दोनों ड्रोन जिले के सीबी चंद और कलसियान गांवों के खेतों से अलग से बरामद किए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आचार संहिता के दौरान चुनावी प्रचार के बीच पाकिस्तान से लगती सीमाओं में बीएसएफ ने 60 ड्रोन गिराए और बरामद किए। चुनाव के समय पंजाब में बीते 83 दिनों में पकड़े गए ड्रोन की यह संख्या पूरे पंजाब में अब तक सबसे ज्यादा रही।

विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के तरन तारन जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से ड्रग्स (मेथमफेटामाइन) के साथ दो चीन निर्मित ड्रोन बरामद किए हैं। यह दोनों ड्रोन जिले के सीबी चंद और कलसियान गांवों के खेतों से अलग से बरामद किए गए। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर शनिवार को मतदान होगा। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से बीएसएफ कर्मियों द्वारा लगभग 60 ड्रोन बरामद किए गए हैं या गिराए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आने वाले इन ड्रोन में से सबसे अधिक संख्या पंजाब सीमा से बरामद की गई, जबकि कुछ को इस सीमा के राजस्थान फ्रंट से रोका गया। भारत-पाकिस्तान सीमा भारत के पश्चिमी हिस्से में जम्मू, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से लगती है। पंजाब क्षेत्र पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबा बॉर्डर साझा करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें