फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी वेबसाइट में मेयर की फोटो, शिकायत

Wed, 26 Mar 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के खिलाफ आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत हुई है। एडवोकेट अजय जग्गा ने इस संबंध में चुनाव विभाग को लिखित शिकायत भेजी है।
विज्ञापन


शिकायत में जग्गा ने कहा कि नगर निगम की ऑफिशियल वेबसाइट पर मेयर की फोटो लगी हुई है। शहर में चुनाव आचार संहिता लागू है और इस दौरान किसी भी सरकारी वेबसाइट पर किसी नेता की फोटो नहीं लगी होनी चाहिए।

चूंकि मेयर भी नेता ही हैं। ऐसे में एडवोकेट जग्गा ने इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले पर 24 घंटों के बीच कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे इसकी शिकायत चुनाव आयोग, दिल्ली को भी भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी निगम ने किया उल्लंघन
इस बार के लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन का यह पहला मौका नहीं है। नगर निगम में पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं।

चुनाव आचार संहिता लागू होने के कुछ दिन बाद ही निगम में कुछ जूनियर इंजीनियर्स (जेई) की ट्रांसफर कर दी गई थी। बाद में जब मामला उठा तो ट्रांसफर रद्द कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें