फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: पंचकूला में नायब सैनी का शपथ ग्रहण समारोह, बहुत कुछ कहती हैं ये 10 तस्वीरें

Thu, 17 Oct 2024 08:45 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में वीरवार को नई सरकार का गठन हो गया। नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नायब के साथ 13 अन्य विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस मंत्रिमंडल में दो महिलाओं को भी मौका मिला है। 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री बने अनिल विज से हाथ मिलाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के इतिहास में लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव में जीत हैट्रिक लगाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इतिहास रचा। वीरवार को पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा की तीसरी सरकार में नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं।
विज्ञापन




मंच पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। 



पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में वीरवार को आयोजित भव्य शपथ समारोह में दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली।


हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन गई है। पंचकूला में आयोजित समारोह में सीएम नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली। इस दाैरान पीएम नरेंद्र मोदी समेत गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी माैजूद रहे। 


मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हरियाणा कैबिनेट के नए मंत्री और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। 

 भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा सरकार के गठन में प्रदेश की सभी छह बेल्टों को साधने का प्रयास किया है। भाजपा ने एक भी बेल्ट ऐसी नहीं छोड़ी, जिसकी सरकार में भागीदारी न हो। हर बेल्ट से किसी ने किसी नेता को कैबिनेट में शामिल किया गया है।
 



भाजपा ने सबसे अधिक सीटें जिताने वाली जीटी बेल्ट पर खास मेहरबानी की है। इस बेल्ट से मुख्यमंत्री के अलावा चार मंत्री भी बनाए गए हैं। ब्रज बेल्ट से तीन मंत्री बनाए गए हैं। वहीं, अहीरवाल और बांगर से 2-2, देशवाली और बागड़ी बेल्ट से एक-एक नेता को मंत्री बनाया गया है।



नायब सैनी हरियाणा के 19वें मुख्यमंत्री बने हैं। हालांकि मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने वाले वे 11वें नेता हैं। पंचकूला में हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे थे। शपथ ग्रहण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ 18 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी पहुंचे थे।


हरियाणा मंत्रिमंडल में अनिल विज, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और कृष्ण बेदी पहले मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा रणबीर गंगवा पिछली भाजपा सरकार में डिप्टी स्पीकर थे। नए चेहरों में अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, आरती राव, श्रुति चौधरी और गौरव गौतम पहली बार मंत्री बने हैं।



पंचकूला के सेक्टर-5 दशहरा ग्राउंड में आयोजित समारोह में पूरे प्रदेश से लोग पहुंचे थे। शपथ समारोह के बाद चंडीगढ़ के होटल ललित में एनडीए मुख्यमंत्री काउंसिल की एक बैठक भी हुई। बैठक में 18 राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी ने की। 



हरियाणा में नायब सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले उन्हें बुधवार को विधायक दल का नेता चुना गया था। इसको लेकर पंचकूला में भाजपा कार्यालय में विधायक दल की मीटिंग हुई थी। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बतौर ऑब्जर्वर पहुंचे थे।


प्रदेश में गोहाना विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाने वाले डॉ. अरविंद शर्मा को मुख्यमंत्री नायब सैनी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वह इससे पहले केंद्रीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं। पहली बार विधानसभा चुनाव में गोहाना में भाजपा को जीत दिलाने पर भाजपा सरकार की तरफ से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

नई कैबिनेट में शामिल तीन मंत्रियों ने अपना पेशा किसानी बताया है। इन मंत्रियों में रणबीर गंगवा, राव नरबीर सिंह और श्याम सिंह राणा शामिल हैं। गंगवा ने किसानी के साथ समाजसेवा को भी अपना पेशा बताया है। वहीं, समारोह के दौरान मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें