फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कुश्ती के इतिहास में पहली बार फौगाट बहनों में एक भी नेशनल कैंप में नहीं, विनेश फोगाट हैं

Mon, 03 Jun 2019 11:14 AM IST
खुशबू गोयल अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
फोगाट बहनें - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
महिला कुश्ती के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि फौगाट बहनों में से एक भी नेशनल कैंप में शामिल नहीं होगी, लेकिन विनेश को जगह मिल गई है। देश में महिला कुश्ती के प्रति लोगों का नजरिया फौगाट बहनों ने बदला है, लेकिन लखनऊ में सोमवार से शुरू हो रहे नेशनल कैंप में पहली बार होगा कि फौगाट बहनों में से एक भी उसमें नजर नहीं आएंगी।
विज्ञापन


महिला पहलवानों का कैंप लखनऊ में लगेगा तो पुरुष पहलवानों का कैंप सोनीपत के साई सेंटर में लगाया जाएगा। इन कैंप में शामिल होने वाले पहलवानों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। महिला पहलवानों की लिस्ट में फौगाट बहनों का नाम नहीं है, जिससे यह साफ है कि इस बार इनमें से कोई भी ओलंपिक की दौड़ में भी नहीं रहेंगी।

चीफ कोच कुलदीप मलिक ने बताया कि उनको फेडरेशन की ओर से मिली लिस्ट में गीता, बबीता, संगीता, रितु का नाम नहीं है। जिन पहलवानों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, उनको ही फेडरेशन कैंप में शामिल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कुश्ती को लेकर एक दशक पहले तक ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सोच नकारात्मक थी। इस सोच को हरियाणा में चरखी दादरी जिले के बलाली गांव की फौगाट बहनों ने बदला। इनमें 'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर गीता फौगाट व बबीता फौगाट ने सबसे पहले कुश्ती की शुरूआत की।

वे दोनों 2009 से 2018 तक देश के लिए कई गोल्ड व अन्य मेडल जीत चुकी हैं। कुश्ती में इन दोनों की कामयाबी को और दुनिया में बढ़ते देश के मान को देखते हुए ही लड़कियां पहलवान करने के लिए आगे आने लगीं। इनको देखते हुए अन्य दो छोटी बहन रितु व संगीता भी कुश्ती के अखाड़े में उतर गईं और वह भी देश के लिए कई मेडल जीत चुकी हैं।

परिवार से विनेश फौगाट कैंप में रहेंगी
फौगाट बहनों में से भले ही किसी एक को भी नेशनल कैंप में जगह नहीं मिली, लेकिन उनके परिवार से विनेश फौगाट जरूर कैंप में रहेगी। विनेश देश स्टार पहलवानों में शामिल हैं और उनका प्रदर्शन इस समय सबसे बेहतर चल रहा है। इस तरह फौगाट परिवार में कुश्ती को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब विनेश पर रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें