फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर लग ही गए यहां झूलों और खेलों के रेले

Fri, 06 Dec 2013 01:08 PM IST
अमर उजाला / मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहीमाजरा और इसके साथ लगते इलाकों में रहने वाले बच्चों को अब खेलने के लिए दूसरे फेजों के पार्क में नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि, अब वे अपने ही फेज में बढ़िया खेल सुविधाओं का आनंद उठा पाएंगे।
विज्ञापन


इससे जहां उनकी दौड़ बचेगी। वहीं, पेरेंट्स की टेंशन भी खत्म होगी। ये संभव हो पाया है प्रशासन द्वारा फेज-5 इंडस्ट्रियल एरिया शाहीमाजरा के नेबरहुड पार्क में आधुनिक प्ले सिस्टम स्थापित करने से। इसके तहत एक ही प्ले सिस्टम पर बच्चे एक से 18 गेम्स का आनंद उठा पा रहे है।

जानकारी के मुताबिक, पार्क में प्ले सिस्टम पार्क के सेंटर में स्थापित किया गया है। ताकि, हर सेक्टर व फेज के बच्चे इसका लाभ उठा पाए। क्योंकि पार्क के सामने फेज-5 का रिहायशी एरिया है। बच्चे भी प्ले सिस्टम को लेकर काफी उत्साहित है।
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा यह प्ले सिस्टम एक प्राइवेट कंपनी के सहयोग से लगवाया गया है। जो कि इसकी मेंटीनेस की जिम्मेदारी भी उठाएगी। यह प्ले सिस्टम बिल्कुल उसी तर्ज पर लगाया गया है।

जैसे शहर के बड़े पार्कों में स्थापित किए गए हैं। जिक्रयोग है कि इलाके के पार्कों में बच्चों के खेलने के लिए कोई भी सुविधा नहीं थी।

इसके चलते पेरेंट्स को बच्चों को फेज-4 स्थित बोगन बेलिया पार्क या अन्य पार्कों में ले जाना पड़ता था। इससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।

कई बार इलाके की संस्थाएं भी इस मुद्दे को प्रशासन के सामने उठा चुकी थी। इसके बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

कार्टून कैरेक्टर के आकार में लगे डस्टबिन
पार्क की सुंदरता को बढ़ाने के लिए निगम ने पार्क में नए डस्टबिन लगाए गए हैं। इनका लुक काफी आकर्षक है। यह पूरी तरह कार्टून कैरेक्टर की शेप में है। हैं।

इन्हें शहर की एक ही एक प्राइवेट कंपनी से तैयार करवाया गया है। अधिकारियों की दलील है कि अन्य पार्कों में अब इसी तर्ज के डस्टबिन लगाए जाएंगे।

टूटी लाइटों की जगह लेगी ग्लोब लाइट्स
उक्त पार्क में जो भी लाइटें खराब हो गई हैं। उनको भी जल्दी ही बदला जाएगा। पार्क में अब नई ग्लोब लाइट लगाई जाएगी। साथ ही फुट लाइट को भी बदलने की प्रक्रिया होगी। वहीं, इल लाइटों में सीएफल बल्ब का प्रयोग होगा। इससे अधिक रोशनी मिलेगी। वहीं, लाइट भी कम खर्च होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें