फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब खाना मिलने पर पीजीआई कर्मियों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खराब खाना मिलने पर शनिवार को पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। कर्मचारियों का आरोप था कि विषम परिस्थितियों में हम ड्यूटी कर रहे हैं। वहीं पीजीआई प्रबंधन को हमारे स्वास्थ्य की चिंता ही नहीं है। मजबूर होकर आज आवाज उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

हॉस्पिटल अटेंडेंट्स और सैनिटेशन अटेंडेंट्स को नेहरू हॉस्पिटल एक्सटेंशन के कोरोना वार्ड में ड्यूटी करने के बाद पीजीआई स्थित इंफोसिस सरायं में ठहराया जा रहा है। शनिवार को कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन पीजीआई के प्रेसिडेंट जितेंदर और वाइस प्रेसिडेंट सुंदर समेत यूनियन के नेतृत्व में कर्मचारियों में हंगामा कर दिया।
कर्मचारियों का आरोप था कि यहां पर उन्हें बहुत घटिया खाना दिया जा रहा था। इसके खिलाफ कमरों में क्वारंटीन सभी हेल्थ वर्कर बाहर कॉरिडोर में निकल आए। कर्मचारियों ने पीजीआई प्रबंधन के इस बर्ताव की निंदा की। उन्होंने कहा कि हेल्थ वर्करों को अच्छा खाना नहीं दिया गया तो वे सराय छोड़कर अपने-अपने घरों को चले जाएंगे।
विज्ञापन

अधिकारी बोले-ठेकेदार बदली, अब नहीं होगी दिक्कत
इस पर पीजीआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि खाना बनाने वाली ठेकेदार को बदल दिया गया और अब से किसी भी हेल्थ वर्कर को कोई दिक्कत नहीं आएगी। वाइस प्रेसिडेंट जितेंद्र ने कहा कि हेल्थ वर्कर कह रहे हैं कि उनके साथ भेदभाव किया जाता है। वह भी वहां पर ड्यूटी करते हैं, जहां पर डॉक्टर करते हैं, लेकिन डॉक्टरों को पीपीई किट दी जाती है लेकिन उन्हें नहीं दी जाती है। यहां तक एन 95 मास्क भी नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें