फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अंगदान में पीजीआई की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार देश का नंबर-1 रोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। अंगदान के क्षेत्र में पीजीआई चंडीगढ़ ने एक बार फिर देशभर में अपनी बादशाहत कायम रखी है। संस्थान के रीजनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (रोटो) को लगातार तीसरे वर्ष देश का सर्वश्रेष्ठ रोटो चुना गया है। इसके साथ ही पीजीआई ने कुल चौथी बार यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान अपने नाम कर लिया है।
नई दिल्ली में आयोजित 16वें इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे समारोह के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) ने पीजीआई को यह सम्मान प्रदान किया। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. अशोक कुमार, प्रो. धीरज खुराना, प्रो. हेमंत भगत और डॉ. विजय ताड़िया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद प्रो. विवेक लाल ने कहा कि लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान पूरे पीजीआई परिवार के समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि डॉक्टरों, नर्सों, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के अथक प्रयासों के साथ-साथ उन डोनर परिवारों को समर्पित है, जिन्होंने अपने सबसे कठिन समय में अंगदान का साहसिक निर्णय लेकर कई मरीजों को नया जीवन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 से पीजीआई का रोटो उत्तर भारत में अंगदान और अंग प्रत्यारोपण गतिविधियों का समन्वय कर रहा है। इसके दायरे में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। संस्थान न केवल अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने, बल्कि प्रत्यारोपण प्रणाली को मजबूत बनाने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पीजीआई इससे पहले 2019, 2023, 2024 और अब 2025 के लिए राष्ट्रीय बेस्ट रोटो अवॉर्ड हासिल कर चुका है। लगातार तीसरी बार यह सम्मान जीतकर संस्थान ने अंगदान एवं प्रत्यारोपण सेवाओं में अपनी राष्ट्रीय नेतृत्वकारी भूमिका को और मजबूत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें