फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में कराना है इलाज तो यह जानना है जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में पीजीआई की ओपीडी अभी नहीं खुलेगी। हालांकि हर दिन देखे जा रहे मरीजों की संख्या इजाफा जरूर होगा। यह इजाफा कितना होगा, यह अभी तय नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को पीजीआई प्रशासन की बैठक निदेशक प्रो. जगत राम की मौजूदगी में हुई। चिकित्सकों व अधिकारियों ने ओपीडी खोलने के प्रस्ताव पर अपने विचार रखे। आखिर में निर्णय हुआ कि अभी कोरोना का प्रकोप बरकरार है। मरीज भी हर दिन मिल रहे हैं। ऐसे में ओपीडी फिलहाल नहीं खोली जाएगी। यह तय जरूर हुआ कि विभागों की ओर से देखे जा रहे मरीजों की संख्या में इजाफा जरूर करेंगे। मालूम हो कि अभी एक विभाग 50 से 60 मरीज प्रतिदिन देख रहा है। यह संख्या दोगुनी हो सकती है। हालांकि यह आंकड़े अभी तय नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें