फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई चंडीगढ़ ने बढ़ाई टेली कंसल्टेशन में पंजीकरण की समय सीमा, यहां देखें नई समयसारिणी

Fri, 16 Oct 2020 01:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई ने कोरोना के चलते सरकारी अस्पतालों की बंद ओपीडी सेे मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए टेलीकंसल्टेशन सुविधा की समय सीमा बढ़ा दी है। अब शुक्रवार से मरीज सुबह 8 बजे से 10.30 बजे तक पंजीकरण करा सकेंगे। अब तक सुबह 8 से 9.30 बजे तक ही पंजीकरण कराया जा सकता था।
विज्ञापन


पंजीकरण का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। गौरतलब है कि सामान्य दिनों में पीजीआई की एक दिन की ओपीडी में 12 से 15,000 मरीजों का इलाज किया जाता था। कोरोना केे चलते यह सुविधा 28 मार्च से बंद कर दी गई है। पीजीआई ने मरीजों का ध्यान रखते हुए 19 मई से टेली कंसल्टेशन सुविधा शुरू की थी।

इमरजेंसी और निधार्रित सर्जरी समय पर होंगी
पीजीआई में इमरजेंसी सुविधा लगातार सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। इमरजेंसी सेवा के लिए किसी भी प्रकार का कोई रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है। पीजीआई प्रशासन के अनुसार जो ऑपरेशन पहले से निर्धारित कर दिए गए हैं, उसमें कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 अक्तूबर से पीजीआई के टेली कंसल्टेशन का समय
न्यू ओपीडी सुबह 8 से 10.30 बजे तक 0172-2755991
एडवांस आई सेंटर सुबह 8 से 10.30 बजे तक 0172-2755992
एडवांस कॉर्डियक सेंटर सुबह 8 से 10.30 बजे तक 0172-2755993

एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर सुबह 8 से 10.30 बजे तक 0172-2755994
ओरल हेल्थ साइंस सेंटर सुबह 8 से 10.30 बजे तक 0172-2755995
टेली साइकेट्रिक सुबह 8 से 10.30 बजे 0172-2755991

सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक 0172-2756809, 0172-2743801
ड्रग्स डी एडिक्शन एंड सुबह 8 से 9.30 बजे तक 0172-2755992
ट्रीटमेंट सेंटर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक 0172-2756809, 0172-2743801
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें