फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई कर्मचारी निकालने जा रहे थे रैली, पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई प्रशासन के खिलाफ पीजीआई इंप्लाइज यूनियन नॉन फैकल्टी के बैनर तले कर्मचारी शनिवार दोपहर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत स्कूटर व कार रैली निकलने की तैयारी में थे लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोक दिया। पुलिस बल और वाटर कैनन बुलाकर कर्मचारियों को गेट से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। इसके कारण रैली नहीं हो सकी। हालांकि कर्मचारियों ने एकत्र होकर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष अश्विनी कुमार मुंजाल ने कहा कि पीजीआई प्रशासन ने पुलिस की मदद से उनकी रैली रोककर लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के पक्ष में किए गए उच्चतम न्यायालय के निर्णय की अवहेलना करके पीजीआई प्रशासन ने पहले ही न्यायपालिका की अनदेखी की है। अब उसका यह रवैया और भी शर्मनाक है।
रैली की सूचना पहले से ही प्रशासन को दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि 40 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया है जबकि उनकी तरफ से कभी भी कोई ऐसा कार्य नहीं किया गया, जिससे शांति भंग हुई हो। इसके बावजूद प्रशासन ने वार्ता करने की बजाय गलत तरीका अपनाया है। अश्विनी कुमार ने बताया कि रैली के अंतर्गत कर्मचारी सेक्टर 15, 16, 17, 18,19 होते हुए प्रशासक को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए पीजीआई में आकर उसे समाप्त करते लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि इसके लिए आगे की रणनीति जल्द ही बैठक कर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें