कुत्ते के काटे जाने पर गंभीर घायल हुए बच्चे को जब पीजीआई में लाया गया तो वहां के डाक्टरों की बात सुन वो सन्न रह गए। डाक्टरों ने कहा कि बच्चे का इलाज कराना है तो पहले मरे कुत्ते की रिपोर्ट दिखाओ। अब बच्चे के परिजन कुत्ते का शव उठाकर रिपोर्ट बनवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं।
मामला, यमुनानगर के रादौर कस्बे का है। यहां गांव खुर्दबन में एक कुत्ते ने चार वर्षीय बालक के मुंह को बुरी तरह नोंच खाया। कुत्ते के हमले से बालक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। बच्चे को छुड़ाने के चक्कर में गांववालों ने कुत्ते को पीट पीटकर मार डाला।
गंभीर रूप से घायल बालक को सरकारी अस्पताल रादौर ले जाया गया जहां बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बच्चे को काटने के बाद कुत्ते की भी कुछ घंटे के बाद मौत हो गई।