फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: किराये के मकान में बिना अनुमति चलाया पीजी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-23 स्थित एक मकान को निजी उपयोग के लिए किराये पर लेकर उसमें बिना अनुमति पीजी (पेइंग गेस्ट) चलाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-40ए निवासी पंकज गर्ग ने शिकायत दी कि उन्होंने सेक्टर-23डी स्थित मकान नंबर 3502/2 प्रदीप कुमार और अन्य लोगों को निजी इस्तेमाल के लिए किराये पर दिया था। आरोप है कि किरायेदारों ने मकान मालिक को बिना जानकारी दिए वहां पीजी आवास सुविधा शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपितों ने आवश्यक सरकारी अनुमति और नियमों का पालन किए बिना व्यावसायिक गतिविधियां शुरू कर दीं। इससे आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी होने लगी। मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें