फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के 5 स्पॉट, यहां सक्रिय हैं पेट्रोल चोर

Thu, 27 Nov 2014 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी में पेट्रोल और डीजल चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है, जिसने जनता की नाक में दम कर रखा है। पुलिस इस प्रकार की घटनाओं को छोटी घटना मानकर सिर्फ मामला दर्ज कर लेती है।
विज्ञापन


कई लोग इस मामले में शिकायत तक नहीं करते। ईंधन की यह चोरी हो रही है चंडीगढ़ के फ्री पार्किंग एरिया में। यहां शाम ढलते ही पेट्रोल चोर सक्रिय हो जाते हैं। वह हमेशा खाली समय और सन्नाटे की तलाश में रहते हैं। किसी ने बाइक पार्क की तो समझो पेट्रोल निकला। इसके साथ ही ऐसी घटनाएं कालेज और पार्कों के बाहर भी नोट की जा रही हैं।

ऐसी घटनाओं में पीड़ित पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने के बजाय इसे भूलना ही बेहतर समझते हैं। कई बार तो ऐसे चोर गिरोह पेट्रोल की पूरी टंकी तक खाली कर देते हैं। ऐसा नहीं है कि यह मामले सिर्फ आम पब्लिक के साथ सामने आ रहे हैं, कई पुलिसकर्मियों के साथ भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इन जगहों पर सामने आ रहे हैं सामने
- पॉम ट्री गार्डन की लेक साइड वाली पार्किंग
- शांतिकुंज के बाहर
- लेजर वैली के दोनों प्वाइंट पर
- सेक्टर-34 के बिजनेस मार्केट की पार्किंग
- सेक्टर-22 की फ्री पार्किंग से
(इसके अलावा सिटी में कई घरों के बाहर पार्क होने वाले वाहनों से भी रात में पेट्रोल चोरी होने के मामले सामने आते रहते हैं।)

मनीमाजरा में भी है यही दिक्कत
ओल्ड एनएसी आफिस में हाल ही में बनाई गई पार्किंग में खड़े वाहनों से पेट्रोल, बैटरी और टायर तक चोरी हो रहे हैं। दो दिन पहले ही मनीमाजरा मेन बाजार के व्यापारी विजय शर्मा की मारुति से बैटरी चोरी हो गई।

संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान ओम प्रकाश बुद्घिराजा का कहना है कि बीते कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। बीट बाक्स भी पास ही है, जहां अक्सर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। बावजूद इसके वाहनों से टायर, पेट्रोल और बैटरी तक चोरी हो रही हैं।

बाइक से पेट्रोल चोरी करते दबोचा
सेक्टर-47 निवासी मुनीश शर्मा ने अपनी बाइक घर के बाहर पार्क की थी। शाम के वक्त वे ऐसे ही बाहर निकले तो देखा कि बाइक के पास कोई युवक खड़ा है। इस पर उन्हें शक हुआ और वे चुपचाप वहां पहुंचे। वहां मुनीश ने देखा कि युवक उनकी बाइक से पेट्रोल निकाल रहा है। उन्होंने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी गुलशन निवासी जगतपुरा, मोहाली के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें