फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अक्तूबर तक शुरू हो जाएगा सेक्टर 51ए का पेट्रोल पंप, निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे निगम कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम के दो पेट्रोल पंपों के चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने बुधवार को कमिश्नर केके यादव अधिकारियों के साथ पहुंचे। कमिश्नर ने नक्शे के साथ पूरी साइट का मिलान किया। इसके साथ निर्माण कार्य की विकास रिपोर्ट देखी। प्रशासन की ओर से निगम को पेट्रोल पंप लगाने के लिए एक साइट इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 के प्लाट नंबर 1055 के पीछे दी गई है, जबकि दूसरी साइट सेक्टर 51 ए विकास मार्ग पर दी गई है।
विज्ञापन

निगम ने इस साल इन दो पेट्रोल पंपों पर 60 करोड़ का पेट्रोल व डीजल भरवाकर 95.26 करोड़ रेवेन्यू बजट बनाया था, लेकिन कोरोना के कारण काम देर हुआ तो रेवेन्यू भी घट गया। अब निगम के अनुसार 63.50 करोड़ का ही रेवेन्यू मिलेगा। निगम के अधिकारी चाहते हैं कि जल्द से जल्द काम पूरा हो ताकि कुछ रेवेन्यू मिल सके, इसीलिए बुधवार को कमिश्नर निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों ने कमिश्नर से कहा कि दो अक्तूबर तक सेक्टर 51ए के पेट्रोल पंप को चालू कर दिया जाएगा। वहीं, कमिश्नर ने आईओसीएल के अधिकारियों से कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो के पेट्रोल पंप को भी जल्द से जल्द शुरू कराया जाए। इस मौके पर अतिरिक्त आयुक्त एसके जैन, चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह, एसई बीएंडआर संजय अरोड़ा भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें