फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो पदार्थों को जीएसटी में लाने की उठी मांग, पेट्रोलियम डीलरों ने दिया एक देश, एक रेट का नारा

Tue, 12 Jul 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
petrol
विज्ञापन
आल इंडिया पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने पेट्रोल पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की है। उन्होंने एक देश, एक रेट का नारा देते हुए तमाम राज्यों में वैट केअंतर को खत्म करने की भी मांग की है। एसोसिएशन ने इस संबंध में वित्तमंत्री परमिंदर ढींढसा से मुलाकात की।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान अजय बंसल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि शराब और पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट से राज्यों को काफी राजस्व मिलता है। इसीलिए सभी राज्यों ने केंद्र सरकार पर दबाव डालकर इन चीजों को जीएसटी से बाहर रखने पर मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के वित्तमंत्री वैट की दरें तय करें, ताकि देश भर में पेट्रोल पदार्थों के रेट एक समान हो सकें।

उन्होंने कहा कि वैट में अंतर के चलते देश के 53 हजार पेट्रोल पंपों में से 25 प्रतिशत बंदी की कगार पर पहुंच चुके हैं। क्योंकि उनके नजदीक ही दूसरे पेट्रोल पंप पर सस्ते उत्पाद मिल जाते हैं। एसोसिएशन इसके लिए सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों से मुलाकात करेगी।
विज्ञापन


अभी तक आठ राज्य एक देश, एक रेट पर सहमति जता चुके हैं। 15 जुलाई को नई दिल्ली में होने वाली सभी राज्यों के सीएम की मीटिंग में भी इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। बंसल ने कहा कि रिफाइनरी से डिपो तक लोडिंग चार्ज में अंतर को ऑयल कंपनियों से ठीक करने को कहा गया है। पंजाब पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रधान संदीप सहगल ने पेट्रोल पंपों पर लूट पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दस दिनों में पंद्रह वारदातें हो चुकी हैं। एडीजीपी आईपीएस सहोता से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें