फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्कूलों और पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने स्कूलों और पंजाब सिविल सचिवालय को ई-मेल के जरिए बम धमाकों की झूठी धमकियां देने के मामलों का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सौरव बिस्वास (30) के रूप में हुई है जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पहले बांग्लादेश से भारत आया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 28 जनवरी 2026 को टेंडर हार्ट स्कूल, जीएमएसएसएस सेक्टर-16, सेक्टर-35 और सेक्टर-19 स्थित शैक्षणिक संस्थानों को ई-मेल के माध्यम से बम धमाके की धमकी मिली थी। इस मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
इसके अगले दिन, 29 जनवरी 2026 को पंजाब सिविल सचिवालय को भी धमकी भरा ई-मेल भेजा गया। इस संबंध में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अलग मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। तकनीकी विश्लेषण, ई-मेल ट्रैकिंग और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। जांच के दौरान पता चला कि सौरव बिस्वास को इससे पहले अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस भी इसी तरह के एक फर्जी धमकी मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। चंडीगढ़ पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उसे 2 जून 2026 को गिरफ्तार किया और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

फ्रीलांसर के रूप में करता था काम
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी तकनीकी रूप से काफी दक्ष है और फ्रीलांसर के तौर पर वेब डिजाइनिंग व एनिमेशन सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराता था। वह विभिन्न फेसबुक पेजों के जरिये जीमेल अकाउंट खरीदने और बेचने का काम भी करता था। पुलिस के मुताबिक उसने करीब 300 जीमेल अकाउंट खरीदे थे, जिनमें से 219 अकाउंट बांग्लादेश में रहने वाले एक व्यक्ति को बेच दिए थे।
दिल्ली में भी दर्ज हैं मामले
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली के सिविल लाइंस थाना, स्पेशल सेल और साइबर थाना द्वारका में भी इसी प्रकार के मामलों में एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य राज्यों और देशों से जुड़े संभावित संपर्कों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें