फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र व व्यक्ति पर डंडा और पत्थर से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा कॉलोनी में पिता-पुत्र व एक अन्य व्यक्ति से कुछ युवकों ने रंजिशन मारपीट शुरू कर दी। मामला बढ़ने पर मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। मलोया थाना पुलिस ने दो मामलों में बंटी, अशोक, संजय, परवीन, नरेश, सौरभ, गट्टू, बिल्ला, नंदू समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सौरभ ने बताया कि वह डड्डूमाजरा कॉलोनी का निवासी है। बीते शुक्रवार को पिता के साथ सैर करने के लिए निकला था। आरोप है डड्डूमाजरा कॉलोनी के हेयर मैटर्स के पास पहुंचा तो गट्टू, बिल्ला, नंदू समेत अन्य ने उनका रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर और उसके पिता पर डंडे और पत्थर से हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दूसरी तरफ ओर, स्थानीय निवासी जोगिंदर ने बताया कि उसके घर के बाहर शोर-शराबा हो रहा था। शोर सुनकर बाहर निकला तो कुछ लोग आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। आरोप है कि जब उसने लड़ाई झगड़े की वजह जाननी चाही तो बंटी, अशोक, संजय, परवीन, सौरभ समेत अन्य लोगों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें