फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मौलीजागरां में पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां कांप्लेक्स में पिछले एक सप्ताह से लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन रॉबर्ट विलियम, नरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, मिश्री लाल यादव ने बताया कि वीरवार को सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक घरों के नलों में एक बूंद पानी नहीं आया था। लोग सुबह बाल्टियां लेकर गलियों में इधर-उधर भटकते दिखे। रॉबर्ट विलियम का कहना कि अधिकारी कहते हैं कि ट्यूबवेल ठीक हो जाएगा तो पानी आ जाएगा लेकिन लोग तो परेशान हो रहे हैं। मौलीजागरां में शिव मंदिर के पास बना ट्यूबवेल भी खराब को चुका है। विभाग की ओर से पानी का टैंकर तक नहीं भेजा जा रहा। लोग पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। वार्ड नंबर सात के ट्यूबवेल हमेशा खराब रहते हैं। इससे पानी की परेशानी से लोगों का जूझना आम बात है।
विज्ञापन





पानी सप्लाई करने वाले ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गई थी। इसे ठीक कर बदल दिया गया है। शाम पानी की सप्लाई मिलनी शुरू हो जाएगी। उसके बाद पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। -गुरचरण सिंह, एसडीओ पब्लिक हेल्थ विंग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें