फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीददारी करने आए लोगों ने किया नियमों का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-18, 19 और 21 में शनिवार को प्रशासन के आदेश के बाद सिर्फ मार्केट में एक राशन और केमिस्ट की दुकान खुली रही। दुकानें सुबह 10 बजे लेकर शाम 6 बजे तक खुली रहीं। इस दौरान खरीददारी करने आए लोग फेस मास्क के साथ गलब्स भी पहनकर आए। वहीं मार्केट में बिना पुलिस के लोग उचित दूरी में लाइन बनाकर खड़े हुए। दुकान वालों ने 6 बजने के साथ ही शटर बंद कर लिया। राशन खरीदने आए केतन ने बताया कि सेक्टर-19 में दुकान के बाहर एक घंटे पहले से लाइन लगाकर खड़े हुए लोगों को भी 6 बजने के बाद खाली हाथ घर लौटना पड़ा। दुकानदारों ने 6 बजने के साथ ही दुकानें बंद कर लीं।
विज्ञापन

रुपयों के लेनदेन से परहेज
एक अन्य महिला ने बताया कि राशन की दुकानों पर ज्यादातर सामान और डेयरी प्रोडक्ट खत्म थे। दुकानदारों का कहना था अभी उन्हें नए माल की सप्लाई नहीं हुई है। वहीं रेहड़ी वालों के पास सब्जियां भी पुरानी थीं। सेक्टर 19 में खरीददारी करने आए युवा लोग रुपयों में लेनदेन करने से परहेज कर रहे थे। वे ऑनलाइन भुगतान का इस्तेमाल करते दिखाई दिए।
पूरा दिन दुकानें खुलने पर नाराजगी जताई
दूसरी ओर सेक्टर-21 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कुलदीप सिंह गिल ने पूरा दिन दुकानों के खुले रहने के आदेशों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा यह कर्फ्यू का उल्लंघन है। प्रशासन को चाहिए कि टेम्पो और वैन इत्यादि की मदद से हर सेक्टर में राशन, सब्जी और डेयरी का सामान भिजवाया जाए। ताकि लोग घरों से बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें