मनीमाजरा। डोर टू डोर गारबेज कलेक्टर संघर्ष कमेटी ने निगम द्वारा दिए गए मास्क और गलव्स को लेकर विरोध जताया है। इस लेकर चंडीगढ़ के सभी सदस्यों की वीरवार को अध्यक्ष धर्मवीर के नेतृत्व में बैठक हुई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि नगर निगम जो मास्क व गलव्स दे रहा है उनकी क्वालिटी बहुत ही खराब है। ये एक बार भी इस्तेमाल नहीं हो सकते हैं। जो गलव्स दिए गए हैं, वह पॉलिथीन के हैं जबकि चंडीगढ़ में पॉलिथीन बैन है जबकि डोर टू डोर का कर्मचारी हर रोज अपने काम पर आ रहा है । पूरे देश में कोरोना जैसा संक्रमण फैला हुआ। इसका कि अभी तक कोई भी इलाज नहीं आया है। इस भयानक स्थिति में भी डोर टू डोर के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट रहे हैं और जान की बाजी लगाकर चंडीगढ़ शहर की गंदगी को साफ कर रहे हैं। उन्होंने मांग की बेहतर क्वालिटी के मास्क और गलव्स उपलब्ध करवाए जाएं। बैठक में धर्मवीर, विजेंद्र, बलविंदर टॉक, भजनलाल, अजय कुमार, दिलबाग टॉक, सुरजीत और अन्य साथी मौजूद रहे।