फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नृत्य, नाट्य और संगीत की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर 18 के टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में चंडीगढ़ आर्ट थियेटर की ओर से हो रहा है आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में चंडीगढ़ आर्ट थिएटर की ओर से कार्यक्रम ताल 2025 को आयोजन हुआ। इसमें नृत्य, गीत और नाटकों की प्रस्तुति दी गई। कार्यकम में 6 वर्ष से लेकर 25 वर्ष के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इसमें क्लासिकल, भांगड़ा और वेस्टर्न डांस की प्रस्तुति हुई। पुराने गीतों पर आधारित सदाबहार गीत पेश हुए। इसमें 10 प्रतिभागियों लक्ष्य, पीयूष जैन, जगतार सिंह, आफरीन अरोड़ा, अमजद खान, हरजीत सिंह, विपिन सिंह, मानसी कालरा, रिकी सालरिया और दिनेश मागो शामिल रहे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ आर्ट थिएटर के कलाकारों ने नशे से दूर रहो नाटक पेश किया। इसमें आकाश, प्रतीक, दीक्षा, दिलीप, जतिन, भावेश और हर्ष ने अभिनय किया। म्यूजिक प्रयास वर्मा ने दिया। नाटक में दिखाया कि किस तरह से एक सीधा-साधा लड़का जब स्कूल की पढ़ाई पूरी करके कॉलेज में दाखिला लेता है तो कॉलेज के शरारती बच्चे उसको नशे की आदत डाल देते हैं। जिसके बाद उसकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो जाती है। नाटक में शिक्षा दी गई कि माता-पिता को समय-समय पर बच्चों से बात करनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें