फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: क्राफ्ड की कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राफ्ड के पदाधिकारियों को दिया भरोसा, सभी कार्य होंगे, अपने काम भी गिनाए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर 21 के सामुदायिक केंद्र में रविवार को चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत कुमार यादव क्राफ्ड की कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बैठक के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। क्राफ्ड की बैठक में ऐसा पहली बार हुआ है जब चंडीगढ़ के उपायुक्त बैठक में शामिल हुए हों। क्राफ्ड की ओर से उपायुक्त को मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
निशांत कुमार याद ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। बैठक की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन हितेश पुरी ने की।
विज्ञापन

निशांत कुमार यादव ने कहा कि एस्टेट ऑफिस में ऑटो म्यूटेशन प्रणाली लागू होने से फुटफॉल में करीब 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। नागरिकों को तेज और सुविधाजनक सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि अब इंटरनल पार्टीशन वॉयलेशन नहीं रहेगा। इसके तहत आवेदकों को एक सेल्फ डिक्लेरेशन/स्टेट ऑफ इंफॉर्मेशन देनी होगी कि उन्होंने निर्धारित बदलाव कर लिए हैं। इस संबंध में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि गिफ्ट सिटी में फिनटेक सेक्टर को बढ़ावा देने की दिशा में काम चल रहा है, जिससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि वॉयलेशन पेनल्टी किसी भी सूरत में 20 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। इसके साथ ही कम्युनिटी सर्विस में वॉलंटियर्स की भूमिका को और मजबूत किया जाएगा ताकि प्रशासनिक और सामाजिक कार्यों में नागरिकों की सहभागिता बढ़ सके। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री ऑफिस में जल्द ही वेटिंग लाउंज और कैंटीन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि लोगों को बेहतर अनुभव मिल सके।
सेक्टर 30 में शेयर वाइज रजिस्ट्री पर कानूनी राय (लीगल ओपिनियन) केंद्र सरकार से मांगी गई है। यादव ने बताया कि 800 कैमरों के लिए टेंडर जल्द जारी किया जाएगा ताकि सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके। लोगों की अपील पर उन्होंने कहा कि रेजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन के लिए डिप्टी कमिश्नर मंगलवार व बुधवार को फर्स्ट हाफ में उपलब्ध रहेंगे।

उपायुक्त को क्राफ्ड ने मांग पत्र सौंपा
नगर निगम से संबंधित समस्याएं जिसें सड़कों की घटिया मरम्मत, पार्क रखरखाव अनुदान देने में देरी, ऊपरी मंजिलों से कचरा न उठाया जाना, डंपिंग साइटों से उठती दुर्गंध, लो प्रेशर पानी की समस्या, लावरिस कुत्तों और बंदरों की बढ़ती समस्या को हल करने की मांग की गई। पुलिसिंग और सुरक्षा पर कहा गया कि बिना अनुमति लाउडस्पीकर लगाकर चंदा मांगने, अवैध वेंडरों की पहचान करने, सीसीटीवी लगाने और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की गई।
गुमनाम और द्वेषपूर्ण शिकायतों पर प्रतिबंध लगे

हाउसिंग बोर्ड से संबंधित मुददों में संपत्ति हस्तांतरण को नीड बेस्ड चेंज को स्थायी रूप से अलग किया जाए। कानूनी उत्तराधिकारियों को वसीयत के माध्यम से संपत्ति का हस्तांतरण सुनिश्चित किया जाए। गुमनाम और द्वेषपूर्ण शिकायतों पर प्रतिबंध लगाया जाए। एक सिंगल विंडो शिकायत निवारण पोर्टल की स्थापना की जाए। विभागीय समितियों में आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए। तिमाही आधार पर जन संवाद विथ डीसी कार्यक्रम आयोजित हो। ताकि निवासियों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके। इस दौरान मनीमाजरा में दूषित पानी आने की शिकायत की गई।
विज्ञापन

क्राफ्ड की कार्यकारिणी की औपचारिक घाेषणा
क्राफ्ड की कार्यकारिणी की औपचारिक घाेषणा कर दी गई है। हितेश पुरी को चेयरमैन, उमेश घई को सीनियर वाइस चेयरमैन, रजत मल्होत्रा और डॉ. अनीश गर्ग को महासचिव, मेजर डीपी सिंह को मुख्य संरक्षक, सरबजीत सिंह लहरी को वित्त सचिव बनाए जाने की घोषण की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें