फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot: रात में पशुओं को हवस का शिकार बनाता था, सीसीटीवी देख लोगों ने पकड़ा, खंभे से बांधा

Fri, 26 Apr 2024 05:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

एक प्रवासी मजदूर रात के समय पशुओं को अपनी हवस का शिकार बनाता था। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और खंभे के साथ रस्सी से बांध दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लोगों को इस पूरे मामले की जानकारी सीसीटीवी फुटेज से मिली थी। 
विज्ञापन
आरोपी की रस्सी को खोलता पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के गांव धीरा में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक प्रवासी मजदूर रात के समय पशुओं को अपनी हवस का शिकार बनाता था। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और खंभे के साथ रस्सी से बांध दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लोगों को इस पूरे मामले की जानकारी सीसीटीवी फुटेज से मिली थी। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने एक ऐसे युवक को पकड़ा जो बेजुबान पशुओं को अपनी हवस का शिकार बनाता था। इस बात का खुलासा पशुओं के तबेले में लगाए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुआ। जिसके चलते स्थानीय लोगों ने इस प्रवासी युवक को काबू किया तो पूछताछ में उसने अपने द्वारा की गई गलत हरकत को मान लिया। 

लोगों ने इस युवक को रस्सी के साथ खंभे से बांध दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खंभे से बंधे युवक को छुड़ा अपनी हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पशुओं के तबेले की सीसीटीवी भी वायरल हो रही है, जिसमें युवक चंद्र शेखर अर्धनग्न अवस्था में पशुओं के साथ कुछ गलत काम करता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान ने कहा कि उन्हें गांव धीरा से सूचना मिली थी कि एक युवक को काबू किया है जोकि पशुओं को अपनी हवस का शिकार बनाता है जिसके चलते उसे हिरासत में ले कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें