फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशों के लिए लोगों को जागरूक किया जाए: अनुराधा पौडवाल

Wed, 05 Apr 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
बॉलीवुड गायिका अनुराधा पौडवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मशहूर बॉलीवुड गायिका अनुराधा पौडवाल ने पंचकूला के रेड बिशप में अमर उजाला से बातचीत में गोवंशों की रक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें उन्होंने गोवंशों के लिए लोगों को जागरुक होने को कहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में गायों का स्थान माता के बराबर है। उनके संरक्षण के लिए जरूरी है कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम गो संरक्षणार्थ के दौरान मेरे रूह को जितनी शांति मिली, वह अब तक किसी भी आयोजन में नहीं। इसके लिए देश भर में कई संस्थाएं हैं, जो काम कर रही है। जरूरत है उनके लिए कुुछ और करने की ताकि गोवंश को संजोया जा सके।
विज्ञापन


पौडवाल ने कहा कि गोमाता का स्थान हिंदू धर्म में काफी अलग है। उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही धार्मिक रही हैं और भक्ति संगीत में उनकी रुचि पहले से है। उन्होंने कहा कि अब तक देश में 1500 से अधिक कार्यक्रमों में भक्ति संगीत की प्रस्तुति दे चुकी हैं। पौडवाल ने कहा कि अगर मौका मिला तो गोवंशों के संवर्द्धन लिए कुछ करने की तमन्ना है। भक्ति संगीत की प्रस्तुति देने से चंद मिनट पहले उन्होंने बताया भक्तिमय संगीत से लोगों में धर्म का संचार होता है। यह हमेशा शांति, सुख और समृद्धि देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें