फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नए साल के पहले दिन ठंड से कांपे लोग, नहीं निकली धूप, अब 6 से बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नए साल के दिन भी शहर के लोग पूरे दिन ठंड से कांपते रहे। सुबह के समय ओंस पानी की फुहारों जैसी गिर रही थी। इससे ऐसा लग रहा था, जैसे हल्की बारिश हो रही है। पूरे दिन धूप नहीं निकली। मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में अभी राहत नहीं मिलने वाली। सर्दी का प्रकोप ऐसे ही जारी रहेगा। 6 जनवरी से बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

नया साल चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के साथ शुरू हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 11.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 6 जनवरी से बारिश के आसार हैं, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। ठंड के कारण लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग घरों में हीटर और अलाव के सहारे ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी और ठंड का असर लंबे समय तक बना रहेगा। इस दौरान लोगों को ठंड से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

आज सुबह-शाम छाया रहेगा कोहरा
सुबह और रात में हल्का कोहरा रहेगा। ठंड बहुत ज्यादा रहेगी और तापमान सामान्य से कम रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें